शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रशासन और पुलिस वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर की मुख्य सड़कों पर नियम टूटते रहे। दिनभर कई बाइक सवार बिना हेलमेट, तीन सवारियों के साथ गाड़ियां चलाते देखे गए। ई-रिक्शा चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर और अधिक वजन लेकर चल रहे हैं, जिससे कई बार रिक्शे पलट चुके हैं और जनमानस के लिए खतरा बना रहता है। सड़क सुरक्षा अभियान सिर्फ कुछ चुनिंदा स्थानों तक सीमित रह गया है, जहां प्रशासन और पुलिस का ध्यान होता है। इसके अलावा शहर की मुख्य सड़कों पर नो पार्किंग के बावजूद वाहन खड़े देखे जा सकते हैं। पार्किंग नियम की अवहेलना के कारण चालकों के हौसले बुलंद हैं और हर चौराहा, गली और मोड़ पर खड़ी गाड़ियों से घंटों लंबा जाम लग जाता है। इससे राहगीरों को अपने गंतव्य त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.