गुमला, जनवरी 31 -- गुमला संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर गुमला जिले को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिले में पूरे माह व्यापक स्तर पर संचालित सड़क सुरक्षा अभियानों और प्रभावी प्रयासों की राज्य स्तर पर सराहना की गई।सड़क सुरक्षा माह के दौरान गुमला जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन, सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिला है।राज्य स्तरीय कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के हाथों डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल, डीएसपी गुमला वीरेंद्र टोप्पो सहित सड़क सुरक्षा से जुड़ी टीम को सम्मानित किय...