कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा। सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को डीएवी. पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया में एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता पर आधारित नाटक का मंचन किया, जिसमें सड़क पर सुरक्षित व्यवहार और यातायात नियमों का पालन करने के महत्व को दर्शाया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, कोडरमा ने उपस्थित छात्रों से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करें। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने, और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...