जमशेदपुर, जनवरी 2 -- जिला प्रशासन इन दिनों सड़क सुरक्षा माह मना रहा है जिसके तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा एक अनोखा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को दंडित करने के बजाय उन्हें माला पहनाई गई और फूल देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर यमराज का रूप धारण कर लोगों को यह संदेश दिया गया कि लापरवाही से वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। कार्यक्रम में मौजूद जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय और यातायात डीएसपी नीरज ने स्वयं लोगों को फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.