शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परौर क्षेत्र के दहेलिया गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसआई जुगेंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. अमोघ मिश्रा ने कहा कि जल्दबाजी के कारण लोग कीमती जीवन गंवा देते हैं, इसलिए दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं। रैली में सरवन शर्मा, अर्जुन वर्मा, रामू राठौर, आकाश कश्यप, पनचू कश्यप और मनोज पाल का सहयोग रहा। पूर्व बृजनन्दन शुक्ला ने आभार जताया। कार्यक्रम में शिवम शुक्ला, अनूप शुक्ल, रोहित मिश्र सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.