उरई, फरवरी 3 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को आटा टोल प्लाजा पहुंचकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इसको आयोजन एक जनवरी से 31 जनवरी तक किया गया, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाने की अपील की। डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, रैली, गोष्ठी एवं अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया है। ऐसे अभियानों का सकारात्मक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.