गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- गाजियाबाद, संवाददाता। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का शुभारम्भ किया गया। अभियान 31 जनवरी तक पूरे माह चलेगा। इस मौके पर प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई। लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उद्घाटन अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक चुनौती है। यातायात नियमों का पालन डर से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की भावना से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकांश हादसे मानवीय लापरवाही से होते हैं, जिन्हें जागरुकता और अनुशासन से रोका जा सकता है। अपर जिलाधिकारी ज्योति मौर्या ने आमजन से स्वयं नियमों का पालन करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य दंड ...