शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुकुल सेवा ट्रस्ट की ओर से मोहल्ला बिजलीपुरा में यातायात जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष कुमार सागर के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता की विषयवस्तु यातायात अनुशासन रखी गई, जिस पर बच्चों ने रंग-बिरंगे और संदेशपरक पोस्टर बनाकर नियमों के पालन का महत्व दर्शाया। निर्णायक मंडल की भूमिका सहायक अध्यापक राज गुप्ता, नैन्सी गुप्ता और हर्षिता वर्मा ने निभाई। निर्णय के अनुसार मानसी वर्मा प्रथम, अल्तुबा द्वितीय और आयुष देवल तृतीय स्थान पर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...