नैनीताल, फरवरी 5 -- नैनीताल। नैनीताल क्षेत्र में गुरुवार को टीएसआई हरीश सिंह फर्त्याल व एसआई मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में टैक्सी वाहनों, बसों एवं दोपहिया वाहनों में रेडियम पट्टियां लगाई गईं। इस दौरान वाहन चालकों को रेडियम पट्टी के उपयोग और उससे होने वाले सुरक्षा लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही टैक्सी चालकों, केमू बस चालकों एवं स्थानीय लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार एवं शराब के नशे में वाहन न चलाने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.