रुडकी, फरवरी 2 -- उत्तराखंड पुलिस की ओर से आयोजित 36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को भी जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति सजग बनाना है। यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की अपील कर, उन्हें जागरूक कर रहे हैं। सोमवार को डमडम चौक पर तैनात यातायात अपर उप निरीक्षक मनोज कुमार ने मलकपुर चुंगी स्थित टेंपो एवं ई-रिक्शा स्टैंड पर पहुंचकर वाहन चालकों के साथ संवाद किया। उन्होंने चालकों को यातायात सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी न केवल चालक के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.