मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। क्षेत्र के औडन्य पड़रिया स्थित डा.भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सड़क सुरक्षा प्रभारी डा. प्रमोद कुमार ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना जरूरी है, वहीं पीछे बैठे व्यक्ति को हेलमेट लगाना चाहिए। वाहन चलाते समय ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें। डा. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हम स्वयं व दूसरों के जीवन की रक्षा कर सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डा़ जय प्रकाश यादव ने कहा कि सभी को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर डा़ जितेंद्र पाठक, डा़ जगजीवन राम, डा़ गीता देवी, विजेंद्र कुमार, शिवनंदन सिंह, अरुण कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.