मिर्जापुर, जनवरी 13 -- चुनार। नरोत्तम सिंह पद्म सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहां में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रोड सेफ्टी क्लब का पुनर्गठन करके महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलंटियर्स को क्लब का सदस्य बनाया गया। मुख्य वक्ता डॉ. सुशील कुमार ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित यातायात के नियमों की जानकारी दी। कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जैसे मूल मंत्र को हमे अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. प्रेम यादव ने सड़क सुरक्षा से संबंधित संकेत चिन्हों के बारे में बताया। रोवर्स प्रभारी डॉ. राम नरेश यादव ने राह-वीर योजना के बारे में बताया। कहा कि आपको सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करनी चाहिए। इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी, बल्क...