संभल, फरवरी 1 -- शासन समेत सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर 1 से 31 जनवरी तक मनाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (जीरो फैटिलिटी माह) का समापन शुक्रवार को किया गया। इस बीच आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं समेत एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं व ग्राम प्रधानों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैसिया ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सड़क पार करते समय दाईं-बाईं ओर जरूर देखें। बिना वैध लाइसेंस वाहन न चलाएं। इसके अलावा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग और किसी भी प्रकार का स्टंट न करें। साथ ही वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.