लखीसराय, फरवरी 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा माह का लखीसराय में शनिवार को विधिवत समापन किया गया। समापन अवसर पर गांधी मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसे जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि एवं एमवीआई प्रतीक कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में मध्य विद्यालय क्वेया एवं प्रोग्रेसिव स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने ड्रम बजाते हुए और सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाते हुए आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सभी बच्चियों हाथों में तख्ती लिए जागरूकता संदेश दे रहे थे "हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं", "नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें" जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर लखीसराय डीएसपी यातायात अजय कुमार, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.