आगरा, जनवरी 2 -- संभागीय परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ उप परिवहन आयुक्त विदिश सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस बार की थीम 'जीरो फैटेलिटी' रखी गई है। उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में मौतों के आंकड़े को शून्य पर लाना है। इसके लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाए जाएंगे। विशेष रूप से 'गोल्डन ऑवर' (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) में त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने और ब्लैक स्पॉट्स को दुरुस्त करने पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीक और जन-भागीदारी के मेल से ही सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सकता है। इस सप्ताह के दौरान स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। आरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि लोगों को सड़क सुरक्ष...