हाजीपुर, जनवरी 2 -- हाजीपुर। निज संवाददाता यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिले में सड़क सुरक्षा माह-2026 अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान पूरे जनवरी महीने में चलेगा। 31 जनवरी 2026 तक चह्नित स्थानों पर यह अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। इस अवधि में जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया जाएगा। बिहार राज्य परिवहन सचिव के निर्देशानुसार बिहार सड़क सुरक्षा परिषद और डीएम वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय, हाजीपुर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं याता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.