लखीसराय, मई 29 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को किया गया। बैठक में सर्वप्रथम नॉन हिट एंड रन मामले में आईआरएडी एवं ईडीएआर के प्रतिवेदन को अद्यतन करने हेतु सभी थाना अध्यक्षों से जानकारी ली गई। ईडीएआर का प्रतिवेदन लंबित रहने के कारण इंश्योरेंस कंपनियों के द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों या घायलों को मुआवजा मिलने में देर हो रही है। एसपी अजय कुमार एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार के द्वारा सभी थाना अध्यक्षों को दो दिनों के अंदर ईडीएआर के रिपोर्ट को अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया गया है। पथ निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के प्रतिनिधि को जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि सड़क मरम्मती नियम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.