शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- आर्य महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी पारुल यादव ने छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने तथा निर्धारित गति सीमा में चलने पर जोर दिया। साथ ही सड़क हादसे में घायलों की मदद करने की अपील की। अंत में छात्राओं ने नियमों का पालन करने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...