जौनपुर, जनवरी 30 -- जौनपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एक से 31 जनवरी के अंतर्गत गुरुवार को तिलकधारी महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्काउट गाइड और आपदा मित्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संचालन प्रशिक्षक डॉ. जितेश कुमार सिंह ने किया। कार्यशाला में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, यातायात नियमों का पालन और आपात स्थिति में मदद करने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा और यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं से सड़क पर सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर स्काउट गाइड और आपदा मित्रों द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक बनाना था। 31 जनवरी को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.