जमशेदपुर, जनवरी 3 -- जिला प्रशासन इन दिनों सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में जुटा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से एक अनोखा और प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी खास बात यह रही कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने के बजाय उन्हें फूल और माला पहनाकर नियम पालन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सड़क पर नियम तोड़ते पाए गए वाहन चालकों को रोका गया, लेकिन चालान काटने या जुर्माना लगाने के बजाय उन्हें सम्मानपूर्वक समझाया गया। मौके पर मौजूद यातायात डीएसपी नीरज ने कहा कि नियमों का पालन केवल दंड के भय से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए होना चाहिए। इसी संदेश को और प्रभावी बनाने के लिए एक व्यक्ति ने यमराज का रूप धारण किया, जिसने लोगों को यह समझाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.