गया, जनवरी 20 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के छात्र प्रकोष्ठ ''टीम स्माइल' तथा स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस में संचालित प्रो बोनो क्लब की ओर से साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ), गया के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ''सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा'' के संदेश के साथ आयोजित इस रैली में 60 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने भाग लेकर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर से कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. प्रणव कुमार, प्रो बोनो क्लब के नोडल ऑफिसर डॉ. देव नारायण सिंह, डीटीओ राजेश कुमार, फैकल्टी सुपरवाइजर प्रो. प्रवीन कुमार, फैकल्टी को...