टिहरी, मार्च 26 -- जिला सभागार में डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर विभाग पुख्ता तैयारियां करें। सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए परिवहन कानूनों का सख्ती से पालन करवाना भी सुनिश्चित करें। बुधवार को आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों ने अपनी-अपनी तैयारियों व कार्यों की जानकारी डीएम को दी। डीएम ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये कि आगामी यात्रा के मद्देनजर सभी अपने कार्यों की लगातार मानिटिरंग करते हुए तैयारियां पूरी करें। डीएम ने एआरटीओ को सार्वजनिक परिवहन वाहनों तथा स्कूल, विद्यालयों की टैक्सी व बसों में ओवरलोडिंग रोकने हेतु प्रभावी चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.