बोकारो, जनवरी 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को चास प्रखंड अंतर्गत ड्रिस्ट्रिक्ट रामरुद्र उच्च विद्यालय, चास के मैदान में एक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर से जोधाडीह मोड़ तक मानव श्रृंखला बनाकर आमलोगों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया, जिससे कार्यक्रम और प्रभावशाली बना। अंत में सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...