लखीमपुरखीरी, जनवरी 15 -- गोला गोकर्णनाथ। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली कुनैठिया कोल्ड स्टोर से हनुमान मंदिर तक लगभग एक किलोमीटर पैदल निकाली गई, जिसमें आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को जल जीवन मिशन परियोजना की ओर से चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाने की अपील की। जल जीवन मिशन के अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा एक गंभीर विषय बन चुका है। बीते कुछ वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.