गुमला, जनवरी 7 -- चैनपुर। सड़क हादसों पर नियंत्रण और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को चैनपुर थाना परिसर में विशेष शपथ ग्रहण एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने किया। मौके पर पुलिस जवानों ने बाईक चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, गति सीमा का पालन करने तथा सड़क पर घायलों की मदद के लिए तत्पर रहने की शपथ ली।एसआई अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है। उन्होंने निर्देश दिया कि गश्त के दौरान युवाओं को केवल दंडित न कर नियमों के लाभ समझाए जाएं। पुलिस स्वयं नियमों का पालन कर समाज में सकारात्मक संदेश दे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.