जामताड़ा, जनवरी 2 -- कुंडहित। शुक्रवार को कुंडहित मुख्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कुंडहित मुख्य सड़क पर आने जाने वाले दो पहिया वाहनों के चालकों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा नियमों का अनुपालन किए बगैर बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले दो पहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें माला पहनाया गया साथ ही बगैर हेलमेट के वाहन नहीं चलाने को लेकर संकल्प भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने दर्जनों वाहन चालकों को जागरूक किया और उन्हें सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की हिदायत दी। मौके पर जिला परिवहन कार्यालय के कर्मीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कुंडहित वीडियो सह सीओ जमाले राजा भी उपस्थित हुए उन्होंने भी वाहन चालकों से सड़क सुरक्...