धनबाद, जुलाई 2 -- चासनाला।पाथरडीह पुलिस जन सहयोग समिति द्वारा सोमवार को सीएचसी चासनाला के समीप झरिया - सिंदरी मुख्य सड़क पर वाहन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार झा ने किया। जहां बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों के अलावे बिना सीट बेल्ट पहनने वाले चार पहिया व हाइवा चालकों को गुलाब देकर सड़क सुरक्षा का पालन करने, वाहन धीरे चलाने की बात कही। वही पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार झा ने कहा कि आये दिन सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण कई दुर्घटनाएं हो रही है। जिसमे कई घरों का चिराग बुझ गए। कहा कि सुरक्षित यात्रा में हेलमेट, सीट बेल्ट सहायक होता है। कहा लोग जानकर भी अंजान बन वाहन चलाते हैं। धनबाद जिला पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इसका पालना हम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.