बदायूं, फरवरी 11 -- सहसवान। डीपी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए गये। खंदक तक जागरूकता रैली निकाली गयी। कॉलेज प्रांगण में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की गयी। मुख्य अतिथि महाविद्यालय संस्थापक डीपी यादव एवं प्राचार्य डॉ. भारत सिंह ने सड़क सुरक्षा के नियमों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। संचालक दिव्यांश सक्सेना ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। संजीव, प्रिया, ओमेंद्र, दिव्यांश सक्सेना, अवंतिका, विनोद यादव, ज्ञानेंद्र कश्यप, नितिन, अभिषेक, नीलोफर खान, मुकेश सिंह, अंशिका, मेहनाज मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...