अमरोहा, जनवरी 11 -- शनिवार को नगर के झम्मनलाल लाल पीजी कॉलेज में शासन द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। कॉलेज प्राचार्या डा. शमा परवीन ने एनएसएस के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स व अन्य छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. नीति शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सड़क पर चलें तो हादसे का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। दुर्घटना में चोट लगने या मौत के मामलों में भी कमी आ सकती है। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी अशरफ व क्रीड़ा प्रभारी सादिक खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.