बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। संवाददाता सड़क दुर्घटनाओं में रोक लगाए जाने के लिए 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जा रहा है। इसे दूसरे दिन दिन पर बस, ट्रक, आटो, ई रिक्शा, टैक्सी चालकों एवं उनके यूनियन के पदाधिकारियों के साथ फैटेलिटी संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान आरटीओ सौरभ कुमार, एआरटीओ श्यामलाल, गुलाबचंद्र, पीटीओ वीरेंद्रनाथ राजभर, पदाधिकारी जयराम सिंह, जय सिंह, संतोष पटेल, मयंक गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...