बोकारो, जनवरी 12 -- दि पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में सोमवार को कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा से संबंधित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. करुणा प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को 'सड़क नियम आपकी सुरक्षा का मार्ग' के महत्व के प्रति जागरूक करना था। वर्तमान समय में शहर में सड़क दुर्घटनाओं तथा उनसे होने वाली मृत्यु दरों में निरंतर वृद्धि ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। कार्यक्रम को रोचक व प्रभावशाली बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा विविध रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनमें लघु नाटिका, प्रश्नोत्तरी जैसे भावापूर्ण कार्यक्रम शामिल थे। विद्यार्थियों द्वारा सड़क नियम: सुरक्षित जीवन की राहपर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। इस नाट...