लोहरदगा, दिसम्बर 31 -- लोहरदगा, संवाददाता।सड़क सुरक्षा समिति, लोहरदगा के सदस्य कुणाल अभिषेक ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यातायात नियमों के कड़ाई से पालन की अपील की है। इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सतर्कता और अनुशासन ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी वाहन चालक हमेशा निर्धारित गति सीमा के भीतर ही वाहन चलाएं और किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय चालक का पूरा ध्यान सड़क और ड्राइविंग पर होना चाहिए, मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार की ध्यान भटकाने वाली गतिविधियों से बचना बेहद जरूरी है। कुणाल अभिषेक ने कहा कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट या जोखिम भरे कार्य न केवल चालक के लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ता...