संभल, फरवरी 4 -- जनवरी माह को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाते हुए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने जिलेभर में जागरूकता व प्रवर्तन अभियान चलाया था। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे गए। नौ पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाया गया और ट्रिपल राइडिंग व ओवरलोडिंग पर भी सख्ती दिखाई गई। हालांकि अभियान समाप्त होते ही शहर की सड़कों पर फिर वही पुराना हाल नजर आने लगा है। शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और मोहल्लों में बाइकों पर तीन सवारी आम बात हो चुकी है। कई मामलों में न तो हेलमेट होता है और न ही यातायात नियमों की परवाह। जबकि कुछ बाइक सवारों के पास हेलमेट तो होता है, लेकिन वह सिर पर लगाने की वजह हाथ में लटका लेते हैं। वह सिर्फ पुलिस से बचने के लिए यह काम करते हैं। तेज रफ्तार, गलत साइड ड्राइविंग और ओवरलोड वाहन कभी भी ...