बुलंदशहर, फरवरी 5 -- जहांगीरपुर। पब्लिक इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही छात्रों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करने और इसके प्रति अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए बताया गया। समझाया गया कि यातायात नियम वाहन चालक व उनके परिवार के लिए कितना उपयोगी है। लापरवाही के चलते चालक अपने साथ अन्य लोगों की जान का भी खतरे में डालते हैं। इस दौरान मदन गोपाल शर्मा, राकेश कुमार संजय कुमार, पौरुष राजन, पीयूष, उजाला, डॉ. सीमा अत्री, पारुल शर्मा, नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...