शामली, जनवरी 12 -- सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा प्रभावी रूप से यातायात संकेतों का सम्मान करने की अपील की गई। एस आई प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन नागरिकों को सख्ती से करना चाहिए। हेलमेट पहनना सीट बेल्ट लगाना यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। इस दौरान नगर के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित शामली बस स्टैंड पर पुलिस ने अनियमित बरतने वाले वाहन चालकों के लगभग 20 वाहन चालकों के चालान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। इस अवसर पर एसआई प्रमोद कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.