बिजनौर, जनवरी 7 -- बुधवार को गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र-छात्रा इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के अकादमिक डायरेक्टर प्रोफेसर अनिल कुमार वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के प्रति संकल्पबद्ध किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस कार्यक्रम का कुशल आयोजन सन्नी कुमार व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उदिता राजपूत व मोहम्मद आरिफ के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अखिल...