नैनीताल, जनवरी 8 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के बसगांव-जिनोली मार्ग की हालत पिछले तीन साल से बद से बदतर बनी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क को स्वीकृति मिले लंबा समय बीत चुका है, पर धरातल पर सुधार के नाम पर कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही। सड़क पर जगह-जगह भारी मात्रा में मलबा पड़ा है। जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है, कि शासन प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद सड़क सुधार कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं लाई जा रही। जेसीबी मशीन कभी-कभार लगाई तो जाती है, पर काम के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। करोड़ों खर्च होने के बावजूद सड़क का वास्तविक विकास नजर नहीं आता, जिससे योजना की मंशा पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी न...