गिरडीह, मार्च 26 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर मधुबन को जोड़नेवाली बिरंगड्डा से बगदहा भाया सिंहपुर सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य अधर में लटक गया है। ग्रामीणों के विरोध के बाद से सड़क निर्माण कार्य बंद है। गुणवत्ता की शिकायत पर सुधार अथवा जांच पड़ताल की बजाय निर्माण कार्य बंद होने से अब सवाल उठ रहे हैं। इधर, अधूरी सड़क बनने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि मधुबन पंचायत अंतर्गत बिरंगड्डा से बगदहा भाया सिंहपुर गांव के ग्रामीणों की राह सुगम बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य की शुरुआत की गई थी। यह सड़क गांव होते हुए मधुबन मुख्य मार्ग को जोड़ती है। सड़क निर्माण के दौरान तीन दिसम्बर को सिंहपुर के ग्रामीणों ने गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाया था। सड़क निर्माण में अनियमितता के सवाल पर गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.