बलरामपुर, जनवरी 12 -- ललिया संवाददाता। कोड़री-मथुरा मार्ग पर शेखापुर चौराहे के निकट सड़क सीमा के भीतर बने अवैध पक्के चबूतरे को लोकनिर्माण विभाग (प्रान्तीय खण्ड) द्वारा बुलडोजर की सहायता से हटवा दिया गया। यह कार्रवाई वर्तमान में चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण कार्य के अंतर्गत की गई है। अतिक्रमण हटाए जाने से लंबे समय से चली आ रही यातायात संबंधी समस्या का समाधान हुआ है। हल्का लेखपाल आशीष कुमार शुक्ल ने बताया कि कोड़री-चौधरीडीह मार्ग पर प्रान्तीय खण्ड लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में शेखापुर चौराहे के पास सड़क की निर्धारित परिधि के भीतर बने अवैध पक्के चबूतरे को हटाया गया है, जिससे निर्माण कार्य में आ रही बाधा समाप्त हो गई है और कार्य को गति मिली है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क से सटे इस अव...