दरभंगा, नवम्बर 30 -- टाउन हॉल के पास कई दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। मिट्टी और धूल से दुकानें गंदी हो जाती हैं, जबकि सड़क संकरी होने से जाम लगना आम बात बन गई है। कई बार ग्राहक सिर्फ इसलिए नहीं आते कि रास्ता इतना खराब है कि गाड़ी पार्क भी नहीं की जा सकती। दुकान चलाने वाले सुशील चौधरी बताते हैं कि सड़क निर्माण कंपनियां न तो चेतावनी संकेत लगाती हैं और न ही रात में काम वाले क्षेत्र पर रिफ्लेक्टर या बैरिकेड। इससे रात में दुर्घटनाओं का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। कई मोटरसाइकिल चालक अंधेरे में गड्ढे का अंदाजा न होने के कारण बुरी तरह घायल हो चुके हैं। क्षेत्र के निवासियों ने कई बार नगर निगम से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अभी तक कुछ नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...