मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता वार्ड संख्या 39 के महराजी पोखर के पश्चिमी टोला के लोगों ने सड़क व नाला की समस्या को लेकर रविवार को वार्ड पार्षद मधु विजेता व पार्षद पति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि मोहल्ले की सड़क जर्जर है। नाले पर स्लैब नहीं होने से लोग परेशान हैं। इसको लेकर कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों ने सड़क व नाला निर्माण नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...