भागलपुर, जनवरी 8 -- गोपालपुर थाना क्षेत्र के गंगा के कटाव से विस्थापित बाबू टोला कमलाकुंड, जो कि डुमरिया में बस गए हैं, में सड़क संबंधित विवाद में बुधवार को हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को डायल 112 द्वारा इलाज के लिए सीएचसी गोपालपुर पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक ने सभी घायलों का इलाज किया, इसके उपरांत तीन मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...