पिथौरागढ़, मई 22 -- नगर के जवाहर चौक से महाविद्यालय व मंदिर को जाने वाले सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से दो पहिया वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सड़क में गड्ढे होने से वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनीं रहती है। गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गणेश सिंह रावत ने कहा कि तीन दिन पूर्व हुई बारिश से सड़क पूरी तरह गड्ढों से पट गई हैं। जिसमे दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं। रावत ने कहा कि इस सड़क में वे स्वंय दो पहिया वाहन चलाते समय घायल हुए हैं। लम्बे समय से मार्ग को ठीक करने को लेकर ग्रामीण मांग कर रहे हैं। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय को जोड़ने वाला मार्ग किसी विभाग के अधीन नहीं होने के कारण भी इसकी स्थिति खस्ताहाल है। पूर्व में स्थानीय लोगों ने इस मार्ग को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.