बलरामपुर, फरवरी 18 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। रेहराबाजार विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत रहमतपुर से तिन्नहवा घाट को जोड़ने वाली सड़क के मरम्मत कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रुकवा दिया और चेतावनी दी कि गुणवत्ता के अनुरूप काम शुरू होने तक मशीनें नहीं चलने दी जाएंगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दस वर्ष पूर्व बनी इस सड़क की पहली बार मरम्मत शुरू हुई है, लेकिन ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी कर लापरवाही बरती जा रही है। आरोप है कि बोल्डर बिछाने के बाद न तो रोलर चलाया गया और न ही डस्ट डाली गई। धूलयुक्त पत्थरों पर सीधे डामरीकरण शुरू कर दिया गया। सड़क की मजबूती के लिए आवश्यक 'एजिंग' भी नहीं की गई है...