धनबाद, सितम्बर 22 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। झरिया- बलियापुर मुख्य मार्ग के लालटेनगंज के समीप धंसी सड़क का निरीक्षण रविवार को सड़क निर्माण सघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया। मोर्चा ने कहा कि अगर दुर्गा पूजा के पहले सड़क नहीं बनी, तो जोरदार आंदोलन होगा। इसके बाद नॉर्थ तीसरा कार्यालय में प्रबंधन और मोर्चा के लोगों की वार्ता हुई। इसमें प्रबंधन ने कहा कि दुर्गा पूजा के पहले तक एप्रोच रोड बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद धंसी सड़क की मरम्मती करा दी जाएगी। वार्ता में लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी, परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप, प्रबंधक अजय विश्वकर्मा, मोर्चा की ओर से युद्धेश्वर सिंह, तुलसी रवानी, प्रभास सिंह, कन्हैया सिंह, हीरालाल गोराई, लखु हेंब्रम, बसंत ठाकुर, संतोष मोदक, हराधन मोदक आदि शामिल थे। फोटो संख्या:
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.