हजारीबाग, जून 1 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में सड़क तो बना दी गई। मगर साहब नाली बनाना भुले गये। नाली नहीं बनने से वैसे इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है। शहर के प्रमुख मेंन रोड में नाली नहीं है। यहां कभी नाली था।मगर दुकादारो ने इसमें कचरा डालकर अस्तित्व समाप्त कर दिया।जिससे हल्की बारिश में भी मेंन रोड का पानी सदर थाना, डेली मार्केट, झंडा चौक और गुरुगोवद सिंह होते नीचे उतरता है। इससे डेली मार्केट में बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति बन जाती है। शहर में पिछले दिनों दर्जनों सड़के बनाई गई है। अभी भी कई वार्डों मे सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। लेकिन अभी भी नाला बनाना भूल जा रहे हैं। हर वार्ड में प्रमुख सड़कों के दोनों किनारे नाली नहीं बने हैं। कहीं एक तरफ बना है तो दूसरी तरफ नाली गायब है। हर वार्ड मे ऐसा गड़बड़...