हाथरस, फरवरी 22 -- अलीगढ़ रोड़ स्थित गांव नगला उम्मेद में वर्षो से जर्जर सड़क है। इस सड़क को बनवाने के लिए गांव के लोग काफी प्रयास कर चुके है,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। रविवार को लोगों ने नया तरीका निकाला। सड़क को बनवाने के लिए कुछ युवकों ने खून से पत्र लिखकर सांसद अनूप वाल्मीकि को भेजा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य विष्णु ठैनुआ ने रविवार को कुछ युवाओं को एकत्रित किया। युवाओं ने अपनी इच्छा से रक्त दिया। उस रक्त से सांसद को लिखे पत्र में कहा है कि वर्षों से सड़क खराब है,बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता है। जिस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव नगला उम्मेद के ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मार्ग को बनवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से कहा जा चुका है,लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए। यदि मार्ग बन जाए तो कई गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.