देवरिया, फरवरी 2 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। महुआडीह काली मां गेट से बेलवा बाजार जाने वाली सड़क के कराए गए मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा होने लगा है। बनने के तीन दिन बाद ही सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं और सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करते हुए डीएम से शिकायत की है और मामले की जांच की मांग की है। महुआडीह से बेलवा बाजार जाने वाली सड़क जर्जर हो गई थी। इस सड़क की मरम्मत के लिए बजट मिला और हाल ही में लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का मरम्मत कराया गया है। बनने के साथ ही सड़क की गिट्टिया उखड़ने लगी हैं। रामपुर दुबे गांव के रहने वाले आलोक दुबे, पंकज दुबे, विकास दुबे, पप्पू दुबे, पिंटू दुबे, अनूप कुमार दुबे, दिनेश आदि ने बताया कि हाल ही में सड़क का मरम्मत कराया गया है। तीन दिन पहले ही सड़क का मरम्मत कार...