चंदौली, सितम्बर 16 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन गांव के समीप अलीनगर सकलडीहा मार्ग पार कर रहे अधेड़ की सोमवार की शाम करीब छह बजे बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कुचमन गांव निवासी 46 वर्षीय प्यारेलाल प्रजापति की राजगीर मिस्त्री था। सोमवार की शाम वह काम करके अपने घर लौट रहा था। इसी बीच सड़क पार करते समय सकलडीहा की ओर जा रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे लेकर ताराजीवनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.