लखनऊ, जनवरी 11 -- थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर शनिवार की देर रात सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मार कर निकल गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। पुलिस ने घटना की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल की। जिसके चलते मृतक की बहन ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। काकोरी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी विमलेश कुमार (23) मलिहाबाद के फिरोजपुर गांव निवासी बहन आरती के घर जा रहा था। रात करीब 10 बजे जब वह हरदोई रोड पर लकी धर्म कांटा के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने सड़क पार करते समय विमलेश को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला। वाहन की टक्कर से विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कराने के लिये जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उ...